सदर सीएचसी स्तर पर तैयार की गई सूची, अन्य कर्मियों में मची खलबली
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। स्वास्थ्य योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और उनके प्रति लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी निभाने वाली आशा कार्यकर्ता अपने दायित्वों के प्रति गंभीर नहीं दिख रही हैं। इससे सदर सीएचसी क्षेत्र के 11 गांवों में योजनाओं की रफ्तार धीमी हो गई है। अधिकारियों ने संबंधित गांवों की आशाओं की सूची तैयार कर सुधार लाने की चेतावनी दी है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से संस्थागत प्रसव प्रति आम जनता को जागरूक करना, टीकाकरण के तहत पांच वर्ष तक के बच्चों की सूची तैयार करने, परिवार नियोजन के तहत नसबंदी, अस्थाई विधियां अंतरा, छाया के प्रति लोगों को जागरूक करने समेत अन्य कार्यों की जिम्मेदारी आशा को दी गई है। सदर क्षेत्र के 11 आशा के कार्यों के प्रति शिथिलता बरतने से लाभार्थियों को योजना का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है। जिस पर सीएचसी के अधीक्षक ने दरौली, बेइलियां, बासपार, करमहां, रमपुरवां, बैजनाथपुर, रूद्रापुर, खुटहा, सलामतगढ, परासखाड़ की आशा कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी है। चेतावनी दिए जाने के बाद अन्य स्वास्थ्य कर्मियों में खलबली मची हुई है। अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी गई है। सुधार न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।