फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद स्थल पर 105 फीट तिरंगा का हुआ लोकार्पण

विज्ञापन
लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
शहीद स्थल पर 105 फीट तिरंगा का हुआ लोकार्पण
विज्ञापन

पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने शहीद की पत्नी रोहिणी, पिता ओमप्रकाश त्रिपाठी व बेटे प्रतीक को किया सम्मानित
फरेंदा(महराजगंज)। कस्बे के विष्णु मंदिर तिराहे के शहीद स्थल पर 105 फीट तिरंगे का लोकार्पण शहीद पंकज त्रिपाठी की पत्नी रोहिणी एवं बेटे प्रतिक ने किया। भारत माता के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज व पीएसएम पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
लोकार्पण कार्यक्रम के बाद तिरंगा झंडा को जयपुरिया के एनसीसी कैडेट्स व पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने झंडे को सलामी दी। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज के छात्रों ने देशभक्ति गीतों से समा बांधा। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने शहीद की पत्नी रोहिणी, पिता ओमप्रकाश त्रिपाठी व बेटे प्रतीक को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि तिरंगे के लिए कितने लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। तिरंगे का सम्मान पूरे देश का सम्मान है। संचालन नंदू पासवान ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक शिवेंद्र चौधरी, ईओ अवधप्रकाश सिंह, विवेका पांडेय, परमात्मा अग्रहरि, डॉ. ज्योति सिंह, संजय जायसवाल, उप प्रधानाचार्य श्रीकांत गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें