मिठौरा (महराजगंज)। सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ियार बुजुर्ग में बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार सुनील कुमार, चौकी प्रभारी सिंदुरिया राजेश कुमार मिश्रा, एवं हल्का लेखपाल की उपस्थिति में पोखरी से अतिक्रमण हटवाया। ग्यारह लोगों का अतिक्रमण हटाया गया। ग्राम सभा पकड़ियार बुजुर्ग में ग्राम सभा के पूरब पोखरी पर ग्यारह लोगों द्वारा किए गए कब्जे को हटवाया गया। हल्का लेखपाल ने बताया कि जेसीवी मशीन द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ओम प्रकाश पटेल, विजय तिवारी, अमित सिंह, राज किशोर यादव, शुभ नाथ भारती, शमशेर अली, नर्वदेश्वर पटेल, राजधारी यादव आदि मौजूद रहे।