फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहे गुरु के उदघोष के साथ निकली प्रकाश पर्व की शोभा यात्रा

विज्ञापन
कार्यक्रम
विज्ञापन

विज्ञापन

नौतनवा (महराजगंज)। वाहे गुरु के उदघोष के साथ मंगलवार को नौतनवा कस्बे में गुरुनानक की जयंती का प्रकाश पर्व जुलूस निकला, जिसमें सिख समुदाय के अलावा अन्य धर्म के लोग भी बड़े उल्लास के साथ शामिल हुए। जुलूस का मुख्य आकर्षक गुरु ग्रंथ साहब, विभिन्न झाकिंयां, विभिन्न भजन कीर्तन मंडलिया रहीं। इसके अलावा पंजाब के अमृतसर से आई गतका पार्टी का करतब देख लोगों ने तालीयां बजाकर उत्साहवर्धन किया। गुरुद्वारे से निकली विशाल शोभा यात्रा कस्बा के हनुमान चौक, पुराना नौतनवा चौराहा, रेलवे स्टेशन चौराहा, घंटा घर चौक, अस्पताल चौराहा होते हुए जयहिंद चौराहा के आगे से वापस गुरुद्वारे गई। सिख समुदाय के गुरुचरन सिंह, परमजीत सिंह, रंजीत सिंह, सोनू गांधी, मनजीत सिंह, बलजीत सिंह, सहेंद्र सिंह, बंटी सिंह, सुरजीत सिंह, हैपी सिंह, विक्की सिंह सलूजा, मनमीत सिंह आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें