फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी स्कूल के लिए 29 प्रधानाध्यापकों ने भरा विकल्प

विज्ञापन
teacher
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज। जिले में संचालित अंग्रेजी माध्यम से परिषदीय विद्यालय में तैनाती के लिए 29 प्रधानाध्यापक व 15 महिला सहायक अध्यापकों ने बीआरसी सदर सभागार में गुरूवार को विकल्प भरा। बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि जिले में संचालित 72 अंग्रेजी माध्यम परिषदीय विद्यालय में शिक्षा देने के लिए 317 शिक्षकों की परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा में सफल शिक्षकों को स्कूल में तैनाती के लिए गुरूवार को 31 प्रधानाध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष 76 लोगों को बुलाया गया था। इसमें 29 प्रधानाध्यापकों ने विकल्प लिया है। बाकी प्रधानाध्यापक मन चाहा विकल्प न होने के कारण वापस हो गए। इसी क्रम में कुल 41 महिला सहायक अध्यापकों को बुलाया गया था जिसमें केवल 15 महिला शिक्षकों ने ही विकल्प लिया है। शेष शिक्षिका अनुपस्थति रही। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी माध्यम स्कूल पुरूष सहायक अध्यापक की तैनाती के लिए शिक्षकों को शुक्रवार को बुलाया गया है, जो अपना विकल्प भरेंगे। इस मौके सदर खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद सिंह, निचलौल खंड शिक्षा अधिकारी, संजय कुमार पटल सहायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें