बालू खनन की सूचना पर एसडीएम ने मारा छापा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सिसवां ब्लॉक के रानीपुर मझौवा के पास छोटी गंडक नदी में बालू खनन की सूचना पर एसडीएम सदर मदन कुुुमार ने बुधवार को छापेमारी की। एसडीएम को देख बालू खनन में लगे मजदूूर नाव छोड़कर भाग निकले। एसडीएम ने बरामद नाव मझौवा गांव के प्रधान बांकेलाल के सुपुर्द कर दिया। एसडीएम ने बताया कि उन्हें मुखबिर से बालू खनन की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि बरामद नाव बाढ़ आने पर लोगों के काम आएगी।