फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्य पद के चार सीटों पर दाखिल हुए तीन पर्चे

विज्ञापन
vote - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। विकास खंड मिठौरा के चार ग्राम पंचायतों में सदस्य पद पर रिक्त चार सीटों पर सोमवार को तीन पर्चे दाखिल हुए। तीन ग्राम सभा में सदस्य पद पर एक - एक पर्चा दाखिल हुआ। मगर एक में किसी ने पर्चा नहीं दाखिल किया। विकास खंड मिठौरा के सहायक निर्वाचन अधिकारी एडीओ एजी सुग्रीव शुक्ल ने बताया कि ग्राम पंचायत पतरेंगवा के वार्ड संख्या 15 से अन्य पिछड़ा वर्ग महिला सीट पर सदस्य पद पर सुभावती व पिपरियां गुरुगोविन्द राय के वार्ड संख्या 5 से अन्य पिछड़ा वर्ग महिला सीट पर किसमती, परसा सिहुली के वार्ड संख्या 3 से अनुसूचित महिला सीट पर सुखिया ने अपना पर्चा दाखिल किया। पिपरा नरायन के वार्ड संख्या 10 से अनुसूचित महिला सीट पर एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें