नौतनवां। नगर के अंबेडकरनगर, उस्माननगर एवं बाल्मिकिनगर एवं हमीदनगर वार्ड में उल्टी-दस्त का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग के दावे फेल हैं। एक महीने में सात लोगों की मौत और लगभग सौ से ज्यादा लोगों के चपेट में आने से लोग सहमे हुए हैं। रविवार को भी उल्टी एवं दस्त से पीड़ित तीन नए मरीजों को पीएचसी नौतनवां में भर्ती किया गया। इनमें अंबेडकरनगर निवासी अमरावती (40), हमीदनगर की नीलम (16) एवं बिरावती (70) हैं। डाक्टर एमपी सोनकर ने बताया कि सभी मरीजों की हालत में सुधार है।