सोनौली। भारत नेपाल सीमा श्यामकाट पगडंडी से भारत में चरस ला रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बीती रात चौकी प्रभारी सोनौली अवधेश नारायण तिवारी हमराही सिपाहियों के साथ कोतवाली क्षेत्र के श्यामकाट बगीचे के पास गश्त कर रहे थे। उसी समय एक युवक खाली हाथ नेपाल से पगडंडी से आता दिखाई दिया। रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा जिसे पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया और उसकी जांच की। उसके पास 4 किलो 800 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम बाबू राम मुखिया निवासी बुटवल नेपाल बताया। उसने बताया कि वह चरस को गोरखपुर तक पहुंचाने जा रहा था। प्रभारी कोतवाल बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।