सोनौली। भारत नेपाल सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी और कस्टम ने संयुक्त जांच के दौरान रिक्शे में छुपा कर नेपाल भेजा जा रहा कपड़ा बरामद कर रिक्शा समेत कपड़ा सीज कर दिया गया है। रविवार की सुबह दस बजे सोनौली कस्टम और एसएसबी के जवान भारत से नेपाल आने जाने वालों की जांच कर रहे थे। उसी समय तीन रिक्शे एक साथ नेपाल जा रहे थे। शक के आधार पर जवानों ने रिक्शे की तलाशी ली तो तीनों रिक्शे में कैविटी बनी हुई थी, उसमें रडीमेड कपड़े रखे थे। एसएसबी सब इंस्पेक्टर राजामुराद अली ने बताया कि तीनों रिक्शों को कपड़ों के साथ सीज कर दिया गया है।