फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हियुवा जिलामंत्री अनिल आर्य की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। हियुवा जिला मंत्री अनिल कुमार आर्य का शुक्रवार की शाम उनके पैतृक आवास नौतनवां थाना क्षेत्र के कौलही गांव में निधन हो गया। 47 वर्षीय अनिल लंबे समय से बीमार थे। शनिवार को डंडा नदी के चंडीथान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र राहुल ने दी। उनकी अंतिम यात्रा में जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय समेत कई हियुवा कार्यकर्ता शरीक हुए। नरसिंह पांडेय ने कहा कि आर्य वाहिनी के समर्पित कार्यकर्ता थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी। इस मौके पर राधेश्याम गुप्ता, जगदीश सहानी, महेंद्र भारती, रामपत भारती, रामबचन पासवान, जगन्नाथ पासवान, गोविंद मिश्र एवं सुग्रीव पासवान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें