धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा
कोठीभार। विकास खंड सिसवा की ग्रामसभा बडहरा महंत स्थित जगन्नाथ मंदिर से रविवार को श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली। भगवान जगन्नाथ को रथ पर आसीन करने के पूर्व मठाधीश महंत संकर्षण रामानुज दास ने पूजा, आरती और छप्पन भोग लगाया। दोपहर 12 बजे मंगल आरती के बाद पट खोला गया। उसके पश्चात भगवान जगन्नाथ को रथ पर आसीन कर रथ यात्रा प्रारंभ की गई। श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते, नाचते गाते जयकारे लगा रहे थे। रथयात्रा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण करने के उपरांत हिरणी नदी से वापस बरवां दिगंबर नहर पर पहुंची। जहां आयोजित मेले का लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। देर रात रथ यात्रा को बड़हरा मंदिर पर लाया गया। रथयात्रा में शैलेंद्र पांडेय, मुर्तुजा अंसारी, अमरजीत, अरुण पांडेय, बृजेश पांडेय, वेंकटेश पांडेय, दिवाकर पांडेय, सुधाकर पांडेय, प्रेमचंद्र, अनिरुद्ध, सैयद अली, इंद्रजीत, कमलेश, हरिलाल, ओमप्रकाश, अनिरुद्ध साहनी, मुस्तफा अंसारी आदि शामिल रहे।