महराजगंज। जनपद में स्कूली वाहन के रूप में 932 बसों का पंजीकरण हैं, बावजूद 100 से अधिक बसें बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के संचालित की जा रही हैं। परिवहन विभाग ने इनके खिलाफ 15 दिन का विशेष अभियान शुरू किया गया है।
इस समय अवधि के बाद भी स्कूल वाहन अगर अनफिट मिलते हैं तो विभाग इन्हें जब्त कर लेगा, जिनकी रिलीजिंग सिर्फ कोर्ट से होगी।
परिवहन विभाग ने नया शैक्षिक सत्र प्रारंभ होने के बाद मई में स्कूली वाहनों को फिटनेस प्रमाणपत्र लेने और नवीनीकरण के निर्देश दिए।
स्कूली वाहन के रूप में पंजीकृत कुछ वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र जारी भी किए गए, लेकिन पंजीकृत सभी वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं जारी कराए गए।