फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोनौली बार्डर के पास लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भारत नेपाल के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर सोनौली के इंडिया गेट के करीब 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए नगर पंचायत की ओर से प्रक्रिया चल रही है। सोनौली चौकी रोडवेज बस डिपो एवं वर्कशाप के अंदर खाली पड़ी भूमि को चिन्हित किया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम जायसवाल ने बताया कि सरहद पर 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज के लगने से पूरे विश्व में इसका संदेश जाएगा। चेयरमैन सोनौली हबीब खान ने कहा कि नगर पंचायत सोनौली का नाम बढ़ेगा। यह गौरव और सम्मान का प्रतीक है। अधिशासी अधिकारी सोनौली राहुल यादव ने बताया कि बार्डर के पास नगर में तीन खाली स्थानों की सूची उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें