महराजगंज। न्यायालय विशेष न्यायाधीश अनन्य न्यायालय पॉक्सो अधिनियम महराजगंज विनय कुमार सिंह द्वितीय ने दुष्कर्म के मामले में घुघली क्षेत्र के घघरूवा खडेसर निवासी जलील उर्फ सलील को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 7000 रुपये का अर्थदंड लगाया है। पत्रावली के अनुसार, एक नाबालिग को जलील बहला फुसलाकर 29 मार्च 2015 को भगा ले गया था। थाने पर केस दर्ज होने के बाद विवेचना के उपरांत न्यायालय में अभियुक्त के खिलाफ आरोप पत्र प्रेषित किया। संवाद