फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीमावर्ती क्षेत्र के 10 विद्यालयों ने एनसीसी के लिए किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
- युवाओं को एनसीसी से जोड़ने की दिशा में किए गए पहल का दिख रहा असर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर संचालित होने वाले मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की ओर से अपने यहां राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) को शुरू करने में रुचि दिखाई है। सीमावर्ती क्षेत्र के 10 विद्यालयों की ओर से एनसीसी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवेदन किया गया है। एनसीसी के बटालियन से स्वीकृति मिलने के बाद इन स्कूलों में अध्ययनरत युवाओं को उसका लाभ मिल सकेगा।

जिले में वर्तमान में कुल 278 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 29 राजकीय, 39 सहायता प्राप्त एवं 210 मान्यता प्राप्त वित्तविहीन विद्यालय हैं। इनमें से 10 प्रतिशत से अधिक विद्यालयों में एनसीसी का पाठ्यक्रम संचालित है। शेष विद्यालयों में इसे शुरू किया जाना है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में अनिवार्य रूप से एनसीसी के पाठ्यक्रम को शुरू किए जाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत 10 विद्यालयों ने एनसीसी को शुरू कराने के प्रति रुचि दिखाई है।
विज्ञापन


इन विद्यालयों ने किया है आवेदन
जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के जिन 10 विद्यालयों ने एनसीसी के लिए आवेदन किया है उनमें राजकीय इंटर कॉलेज नौनिया, चौथी चौधरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कमला रुद्रनारायण इंटर कॉलेज, इंदर प्रसाद जनजातीय इंटर कॉलेज, महाराजा छत्रशाल इंटर कॉलेज, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज, डॉ. राम मनोहर लोहिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डोमा खंड इंटर कॉलेज, वंश बहादुर विद्यालय व डॉ. आंबेडकर इंटर कॉलेज ने अपना आवेदन किया है।
-
पहले से 36 विद्यालयों में संचालित है एनसीसी
जिले के 36 स्कूलों में एनसीसी संचालित है। कैडेटों को इससे जुड़ी गतिविधियों केे बारे में जानकारियां दी जाती हैं। 46 वीं बटालियन से चार, 52 वीं बटलियन से दो, 102 वीं बटालियन से 30 विद्यालयों में गतिविधि संचालित हो रही है।
विज्ञापन


-
सीमावर्ती क्षेत्र के विद्यालयों में एनसीसी की गतिविधियों को शुरू कराने के लिए 10 विद्यालयों की ओर से आवेदन किया गया है। आवेदनों को संयुक्त निदेशक कार्यालय के माध्यम से एनसीसी के बटालियन को भेजवाने का कार्य होगा।
अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें