खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी हरदीडाली के जवानों ने गश्त के दौरान पिलर संख्या-524 के पास से गेहूं बरामद कर कस्टम को सौंप दिया।हरदीडाली बीओपी के इंस्पेक्टर खुशी लाल राय ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या-524 के पास भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से कुछ लोग सिर पर बोरा लेकर नेपाल जाने के फिराक में थे। जवानों को देखते ही सामान छोड़कर नेपाल सीमा में प्रवेश कर गए। 10 बोरी गेहूं बरामद हुआ। संवाद