अड्डा बाजार/नौतनवा। तहसील क्षेत्र के गांव करमहवा में गेहूं की डंठल की आग से दस घर जलकर राख हो गए। घर में बंधी पांच बकरियां जल कर मर गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने दमकल से आग बुझाई गई। शनिवार को करमहवा गांव के सिवान में गेहूं के डंठल में लगी आग गांव में पहुंच गई जिससे ज्ञानमती, मंजू, सोनमती मनरावती, रीता, रीना, सुग्रीम, सुरेश, रामकृपाल और अशोक के घर में लगी आग से घर में रखा अनाज, साइकिल, चारपाई, विस्तार,बर्तन, गैस आदि घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से रीता की पांच बकरियां जल कर मर गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। संवाद