10 लोग मिले कोरोना संक्रमित
महराजगंज। जिले में मंगलवार को दस लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब तक 15,265 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। सक्रिय केस महज 20 हैं। अब तक 146 की मौत हो चुकी है। 15,099 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। 557 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। यह जानकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सजग रहने की जरूरत है। संवाद
5,089 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। जिले में मंगलवार को 5,089 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। महिला अस्पताल समेत 50 केंद्रों पर टीका लगाया गया। अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का प्रयास किया जा रहा है। यह जानकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। संवाद