बरगदवा। सेमरहना गांव में मंदिर के बगल में स्थित भूमि को लेकर हुए विवाद मामले में पुलिस ने 10 लोगों का चालान कर दिया। सेमरहना गांव में मंदिर के बगल में स्थित भूमि के विवाद में रविवार की दोपहर ग्रामीण व दूसरे पक्ष के लोगों में विवाद हो गया था। जमीन कब्जा करने पहुंचा एक पक्ष के एक दर्जन की संख्या में ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर दौड़ा लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। मामला बिगड़ता देख मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सोमवार को पुलिस ने एक पक्ष से प्रदीप गौतम, अखिलेश सहानी, प्रभु, संतोष गौतम, संतराम गौड़ सहित छह व दूसरे पक्ष से विशाल मिश्रा, जोगिंदर, सहरे आलम, सलमान सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संवाद