फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोनौली डिपो से बहनों को मुफ्त यात्रा के लिए 10 बसें अतिरिक्त लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज और कल महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा की सुविधा
विज्ञापन

महराजगंज डिपो से बसों का फेरा बढ़ा दिया गया, बसों में लगी रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। राखी के मद्देनजर सोनौली डिपो से बहनों के सफर के लिए 10 अतिरिक्त बसें लगा दी गई हैं, जबकि महराजगंज डिपो से बसों का फेरा बढ़ा दिया गया। मंगलवार से ही यह सुविधा शुरू कर दी गई। बसों में भीड़ लगी रही।
सोनौली बस डिपो एआरएम एके चौधरी ने बताया कि मंगलवार दोपहर से महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा शुरू कर दी गई है। रक्षा बंधन पर महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा की सुविधा 29 अगस्त दोपहर से लेकर 31 अगस्त तक रहेगी। महराजगंज डिपो से 50 बसें तो सोनौली डिपो से 40 बसें संचालित होती हैं। राखी के मद्देनजर अतिरिक्त बसें लगाने के साथ उनका फेरा भी बढ़ा दिया गया है। वहीं, पर्व को देखते हुए शासन के निर्देश पर 48 घंटे निशुल्क बस यात्रा शुरू हो गई है। बहनों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए दस अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। महराजगंज, गोरखपुर, लखनऊ, बनारस, इलाहाबाद तक बसों के फेरो की संख्या बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन



दिल्ली के लिए दो अतिरिक्त बसों का संचालन
रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनौली डिपो ने दिल्ली के लिए दो अतिरिक्त बसों का संचालन किया है। एआरएम ने बताया कि प्रतिदिन पांच बस दिल्ली के लिए डिपो से जाती है, लेकिन पर्व को देखते हुए दो अतिरिक्त बसों को भेजा गया है जिससे दिल्ली में रह रही उत्तरप्रदेश की बहनों को आने में कोई समस्या नहीं होगी।

सोनौली डिपो से 40 बसों का हो रहा संचालन

सोनौली बस डिपो से हर दिन 40 डिपो की बसें संचालन में हैं। जिनमे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली, राजस्थान, मथुरा, जयपुर, आगरा के साथ महराजगंज, गोरखपुर, सिद्दार्थनगर, बनारस, गाजियाबाद, दोहरीघाट, मउ, गाज़ीपुर, जौनपुर, लखनऊ, कानपुर, सीतापुर, उन्नाव,प्रतापगढ़, फैजाबाद आदि नगरों तक बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन


हर दिन करीब दस हजार यात्रियों का होता आवागमन
-सोनौली डिपो से हर दिन 10 हजार के आसपास यात्री आते-जाते हैं। महानगरों के लिए भी सोनौली से सीधी बस सेवा है। सोनोली से दोहरीघाट डिपो की दो बस, किदवई नगर की एक बस, सीतापुर डिपो की एक बस, विकास नगर की एक बस, विंध्यनगर की एक बस, चंदौली की एक बस, काशी डिपो की दो बस, कैंट डिपो की एक बस, उन्नाव डिपो की एक बस, गाजीपुर डिपो की चार बस, ईदगाह डिपो की एक बस, फैजाबाद डिपो की एक बस और प्रतापगढ़ की दो बसों का संचालन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें