सरयू नहर में डूबने से युवक की मौत
लक्ष्मीपुर (महराजगंज )। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोट कम्हरिया निवासी महेंद्र चौधरी (40) की रविवार को सरयू नहर में डूबने से मौत हो गई। लोगों के मुताबिक महेंद्र नहर की तरफ टहलने गए थे। इसी दौरान अचानक नहर में गिर गए, जिससे उसकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर अंकित सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।