फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 0007 गैंग के युवकों ने फिर एक युवक पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गैंग के चार आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर दो को किया गिरफ्तार
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक युवक पर 0007 गैंग के युवकों ने फिर से जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में युवक घायल हो गया, जिसे परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को गैंग के चार युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। जबकि सिधावे गांव में एक घर में छिपे गैंग के दो आरोपी युवकों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा डालकर पकड़ लिया। सेमरहना गांव के रहने वाले जितेंद्र भारती ने बताया है कि वह सोमवार की रात को टहलने के लिए गांव से कुछ दूर रनीहवा टोला के पास छोटी पुलिया तक पहुंचे थे। इसी बीच 0007 गैंग से जुड़े कुछ युवक आ पहुंचे। मामूली बात को लेकर बहस करने लगे। अभी वह वहां से निकलने की कोशिश में था। इसी बीच युवकों ने उनपर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। उसके बाद बेरहमी से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। शोर मचाने के बाद लोगों को आते देख गैंग के युवक मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि 0007 गैंग के युवकों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई चल रही है। घटना की जानकारी होने पर तत्काल पीड़ित की तहरीर पर गैंग के आरोपी युवक आकाश कसौधन, ऋषि कसौधन, राजेश सहानी और विवेक कसौधन निवासी सिधावे के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर दो आरोपी आकाश कसौधन, ऋषि कसौधन को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद गिरफ्तार दोनों युवकों को चालान भी कर दिया गया है।
विज्ञापन




-

गैंग का सरगना अभी चल रहा फरार
निचलौल क्षेत्र में पिछले करीब एक साल से सोशल मीडिया के जरिए 0007 गैंग के युवक लगातार घटना को अंजाम दे रहे थे, लेकिन कुछ दिनों से पुलिस ने गैंग के मुख्य सरगना और उनके सदस्यों पर जब शिकंजा कसना शुरू किया तो मुख्य सरगना क्षेत्र छोड़ फरार हो गया। पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन अभी भी गैंग के सदस्य मारपीट की घटनाओं का अंजाम दे रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें