संवद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुरानी माल गोदाम के पास रेल पटरी से कुछ दूरी पर बिजली बॉक्स के समीप एक युवक का शव मिला।
शहर के मोहल्ला नेहरू नगर जुगपुरा निवासी कालीचरन का पुत्र राजू रैकवार 35 वर्ष मंगलवार की सुबह 6 बजे घर से निकल गया था। शाम चार बजे रेलवे स्टेशन के आगे पुरानी माल गोदाम के पास रेल पटरियों से कुछ दूरी पर एक बिजली के बॉक्स पर वह मृतावस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पिता ने बिजली करंट लगने से मौत होने की आशंका जताई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।