फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सिंचाई करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम इमलिया कलां निवासी विनोद कुमार रैकवार (32) की रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
उसके छोटे भाई महेंद्र ने बताया कि विनोद घर से गेहूं की फसल में पानी देने गया था। पानी नदी से डीजल इंजन के जरिए दिया जा रहा था। इस बीच गांव का नंदू शौच क्रिया के लिए खेतों की ओर गया तो वहां विनोद अचेत पड़ा मिला। आनन फानन में परिजन विनोद को बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने मौत का कारण अज्ञात बताया है। विनोद तीन भाई-एक बहन में बड़ा था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। करीब दो एकड़ जमीन पर खेती किसानी करके विनोद अपने परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें