संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मजदूरी के लिए जा रहे युवक की साइकिल को टैक्सी ने टक्कर मार दी, उसकी मौत हो गई।
कस्बा नाराहट निवासी रामप्रकाश कुशवाहा (32) बुधवार सुबह मजदूरी करने अपनी साइकिल से जा रहा था। वह जामनी बांध रोड पर ग्राम किला कोठी के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही टैक्सी ने साइकिल में टक्कर मार दी। रामप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कस्बा बिरधा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाई-तीन बहन में दूसरे नंबर का था और उसके दो पुत्र हैं। पुलिस ने टक्कर मारने वाली टैक्सी को कब्जे में ले लिया है।