फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कर्नाटक से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूरी करके कुशीनगर एक्सप्रेस से लौट रहा था घर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कर्नाटक से मजदूरी कर कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर घर जा रहा युवक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जनपद कुशीनगर अंतर्गत कोहिनी बुजरू निवासी शंभू यादव (35) पुत्र रामचंद्र यादव कर्नाटक में मजदूरी करता था। होली के त्योहार पर वह घर आने के लिए अपने साथियों जोगेंद्र, सुभाष व आदित्य के साथ कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में दो दिन पूर्व सवार हुआ था। शनिवार की रात को शंभू ट्रेन की बोगी में गेट पर बैठा था। अभी ट्रेन जाखलौन व ललितपुर के मध्य पहुंची थी कि शंभू चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। यात्री के गिरने से वहां पर अन्य यात्रियों में चीख पुकार मच गई। शंभू के साथियों ने ट्रेन की चेन पुलिंग की। करीब 3-4 किलोमीटर दूर जाकर ट्रेन रुकी तो उसके साथी शंभू को खोजते हुए पीछे की ओर गए। कुछ दूरी पर चलने के बाद शंभू पटरी पर पड़ा मिला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाई-बहन में बड़ा था और उसके दो पुत्री हैं। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें