फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अहमदाबाद से लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अहमदाबाद से मजदूरी कर घर लौट रहा युवक ललितपुर और जीरोन के मध्य ट्रेन से गिर गया और उसकी मौत हो गई।
रविवार रात ललितपुर से जीरोंन के मध्य रेल पटरी पर शव पड़े होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो आधार कार्ड व मोबाइल मिला। उसकी शिनाख्त दिनेश कुमार यादव (30) निवासी नारायनपुर तिवारी सिरसिया मिश्र जनपद देवरिया के रूप में हुई। परिजनों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि दिनेश कुमार अहमदाबाद से मजदूरी कर ट्रेन से घर लौट रहा था। सूचना मिलने पर परिजन ललितपुर के लिए रवाना हो गए थे। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें