ललितपुर में थाना जाखलौन अंतर्गत एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को षड्यंत्र के तहत परिवार की ही एक महिला ने अपने घर बुलाया, जहां किशोरी के साथ एक व्यक्ति ने जबरन दुष्कर्म किया।
बीते रोज हालत बिगड़ने पर किशोरी को परिजनों द्वारा जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी मिलने पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने जिला अस्पताल पहुंचकर किशोरी का हाल जाना। वहीं थाना जाखलौन पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष के खिलाफ षड्यंत्र और दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।