फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पुलिस कर्मी के साथ युवक ने की अभद्रता, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दुकान के बाहर खड़ी बाइक को लात मारकर गिरा देने का उलाहना देने पर एक युवक ने कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी से अभद्रता कर दी और उसके साथ हाथापाई पर उतारू हो गया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है।
शनिवार को तुवन चौराहा से तालाबपुरा की ओर जाने वाली सड़क पर साईं मंदिर के पास कोतवाली में तैनात एक सिपाही अपनी बाइक को दुकान के बाहर खड़ा करके चला गया। इस दौरान वहां एक युवक आया और दुकान के बाहर खड़ी बाइक को लात मारकर जमीन पर गिरा दिया। इस बीच पुलिस कर्मी आता है और जमीन पर बाइक गिरी देखकर आरोपी युवक के पास पहुंचकर कारण पूछता है। इस पर बाइक को लात मारने वाला युवक पुलिसकर्मी से अभद्रता करने लगता है। आरोपी युवक उक्त पुलिसकर्मी से हाथापाई पर उतारू हो गया। वहां मौजूद दो युवकों ने बीच बचाव किया। इसके बाद युवक वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता करने पर कोतवाली पुलिस ने वहां दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग को देखा, जिसमें पूरी घटना रिकार्ड थी। सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग को लेकर आरोपी युवक की पहचान कर उसकी तलाश में पुलिस जुटी है। सरेआम पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता और उस पर हमलावर होने की खबर शहर में चर्चा का विषय बनी है।
-
वर्जन
घटना की जानकारी मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कराकर कार्रवाई की जाएगी।-अभय नारायण राय, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें