फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: युवक असंतुलित होकर नहर में गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा के ग्राम कल्याणपुरा में सोमवार को एक धार्मिक भंडारे में शामिल होने आए 25 वर्षीय युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। कस्बा नाराहट निवासी जगदीश अपनी गर्भवती पत्नी के साथ मामा के घर आया था। शाम करीब 6 बजे खाना खाने के बाद वह नहर की पुलिया पर बैठा था। पुलिया पर बैठे हुए उसका संतुलन बिगड़ा और वह नहर के पानी में गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला और सीएचसी जखौरा ले गए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। मृतक जगदीश की शादी करीब 3 वर्ष पूर्व हुई थी। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें