फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ओडी नदी में बाइक समेत गिरा युवक, मौत

Fri, 07 Apr 2023 11:54 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना मदनपुर के गांव दिदौनिया के पास गुजर रही ओडी नदी में गिरने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना मदनपुर क्षेत्र के गांव दिदौनिया में ओडी नदी के पास से निकल रहे कुछ राहगीरों ने शुक्रवार सुबह नदी में एक शव को देखा। पास ही नदी में एक बाइक भी पड़ी थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी थाना मदनपुर पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के जिला सागर के थाना बांदरी के गांव मुहली बुजुर्ग निवासी आकाश (23) पुत्र प्रतिहाल लोधी के रूप में की गई। मृतक के रिश्तेदार गांव पारौल निवासी विक्रम ने बताया कि आकाश बृहस्पतिवार शाम को अपने घर से अपनी मौसी के यहां एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहा था। आशंका जताई कि उसकी बाइक रात में बेकाबू होकर ओडी नदी में गिर जाने से वह भी नदी में डूब गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि नदी के पुल के दोनों ओर सुरक्षा के लिए रैलिंग नहीं होने से यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें