फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के ग्राम रजपुरा निवासी चंदन सिंह (45) पुत्र रंजोर सिंह का शव घर में ही चारपाई पर संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। सूचना पर थाना बार पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बार क्षेत्र के ग्राम रजपुरा के मजरा संगीरपुरा निवासी चंदन सिंह शनिवार रात को खाना खाने के बाद घर में ही बाहर वाले कमरे में सोने चला गया। रविवार की सुबह पांच जब उसका भतीजा सुखपाल जागा तो उसका चाचा चंदन चारपाई पर बेसुध हालत में पड़ा था और उसकी नाक से खून निकल रहा था, जबकि पास में ही रखे कपड़े में भी खून लगा हुआ था। उसने परिजनों को आवाज लगाकर बुलाया तो परिवार वाले मौके पर पहुंच गएं और देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। सुबह करीब नौ बजे के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर थाना बार पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के आसपास पड़े सामानों की छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अविवाहित था व तीन भाइयों में छोटा था। वह अन्य भाइयों के साथ खेती करता था और भाई भतीजों के साथ ही रहता था। मृतक के भतीजे सुखपाल ने बताया कि चाचा की मौत संदिग्ध लग रही है। उनकी नाक से खून आ रहा था और कपड़े में भी खून लगा था। फिलहाल पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। वहीं, मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर चिकित्सकों ने विसरा सुरक्षित रखकर लैब में जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें