फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गाज गिरने से युवक की मौत

Mon, 01 May 2023 11:43 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। तहसील पाली अंतर्गत थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम डोंगराकलां में सोमवार को गाज गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर तहसीलदार व थाना नाराहट पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम डोंगराकलां निवासी मानसिंह (24) पुत्र चंदन सिंह सोमवार सुबह गाय-भैंसों को बगीचे में चराने ले गया था। दोपहर में लगभग तीन बजे अचानक मौसम बदल गया और बारिश होने लगी। जिसके चलते मान सिंह बारिश से बचने के लिए पास में ही लगे आम के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। जैसे ही वह पेड़ के नीचे पहुंचा, तभी गाज गिर गई। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी थाना नाराहट पुलिस को दी व प्रशासन को दी। जानकारी मिलने पर थाना नाराहट पुलिस व तहसीलदार अखिलेश कुमार गुप्ता मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अविवाहित था और वह चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें