फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के बाद भागते समय कुएं में गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव बिरारी निवासी सुनील उर्फ पप्पू (25) पुत्र विजय सिंह कुशवाहा बीते रोज 17 जुलाई की रात में आठ बजे खेत से लौट रहा था। तभी गांव के तीन लोगों ने शराब के नशे में गाली गलौज करने पर उससे मारपीट कर दी। जिससे भागते समय पास में ही बने कुएं में गिरकर सुनील की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव बिरारी निवासी सुनील उर्फ पप्पू शनिवार देर शाम को खेत में दवा डालकर लौट रहा था। शराब के नशे में वह गालियां देता हुआ जा रहा था। रास्ते में गांव के ही जसरथ के घर के पास ही पहुंचा था, तो वहां मौजूद जसरथ, नीरज एवं दुर्ग सिंह मिले, जिन्होंने शराब पीने के कारण उससे गाली गलौज करने पर मारपीट कर दी। तभी सुनील वहां से तेजी से भागा और भागते समय कुएं में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी पर उसकी मां हरकुंवर ने अपने देवर के बेटों को उनके घर जाकर बुलाया और कुएं के पास आकर देखा, लेकिन तब तक सुनील की मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने पर एएसपी अनिल कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी लेते हुए शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई आनंद कुशवाहा ने बताया कि तीनों आरोपी आरोपों से बचने के लिए उसके भाई को बाहर निकालने के लिए कुएं में कूद गए, लेकिन सुनील की मौत हो चुकी थी। जिस पर उन्हें कुएं से बाहर निकलने को कहा और पुलिस को सूचना दी। मृतक तीन भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था और वह अविवाहित था। वह खेती करता था और उसके पास दो एकड़ खेती है। वहीं पुलिस ने मामले में पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग्राम बिरारी में कुएं में गिरने से युवक की मौत हुई है। मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया है। प्रथम दृष्टया मामला ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने युवक को धक्का दिया है। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें