फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पेट्रोलिंग कर रहे रेलकर्मी के साथ था मौजूद

विज्ञापन
विज्ञापन
जाखलौन/ललितपुर। ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी के साथ मौजूद एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के अशोक नगर अंतर्गत ग्राम मदऊखेड़ी निवासी लक्ष्मन सिंह (36) पुत्र दशरथ सिंह की बुधवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक के भाई शिव सिंह ने बताया कि मंगलवार को रेलवे विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी के साथ ग्राम धौर्रा के पास नारायणी नदी के पास पैदल पेट्रोलिंग कर रहा था। जिसके साथ उसका भाई लक्ष्मन सिंह भी था। सुबह करीब 4-5 बजे बीना की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में लक्ष्मन आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाई में बड़ा था और उसका एक पुत्र व एक पुत्री है। थाना जाखलौन प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें