फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नहर में नहाते समय युवक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। राजघाट नहर में नहाते समय युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मध्यप्रदेश के जनपद सागर के ग्राम रहली निवासी नमन (18) पुत्र राजकुमार जैन अपनी बहन को छोड़ने के लिए ससुराल खनियाधाना गया था, गुरुवार देर शाम को वापस आते समय उसने ड्राइवर केे राजघाट नहर के पास रूकने की बात कहकर नहर में नहाने के लिए कूद गया। नहर में पानी का बहाब तेज होने के कारण वह डूबने लगा। नमन को डूबता देख ड्राइवर ने पुलिस व ग्रामीणों को सूचना दी। पुलिस ने नहर का संचालन बंद कराया, किसी तरह ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से नमन को निकला गया। उसे अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें