यूपी के ललितपुर जिले के तालबेहट थाना इलाके के पूराकला के ग्राम एवनी में 30 साल के रघुराज सिंह पुत्र पंचम सिंह की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस और सीओ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। घटना के पीछे क्या कारण रहे इस पर परिजन भी कुछ नहीं बता रहे। पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।