फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फेसबुक लाइव आकर भाजपा जिला मंत्री और भाजपा नेताओं पर आपत्तिजनक बात करने का युवक पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा जिला मंत्री की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पर दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। फेसबुक लाइव के माध्यम से भाजपा जिला मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक बात करने और आत्महत्या करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री ध्रुव सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि संतोष नायक निवासी गांधी नगर नई बस्ती ने एक मोबाइल से फेसबुक लाइव के माध्यम से लगातार उसे व उसकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के विरूद्ध आपतिजनक, मानहानिकारक बातें कही हैं। इसके अलावा वह आत्महत्या करने की धमकी देकर उसे व अन्य लोगों को ब्लैकमेल करने और मानसिक दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है। तहरीर में यह भी आरोप लयाया कि आरोपी ने उससे कहा कि उसकी जीआईसी में नौकरी लगवा दो, ऐसा न करने पर जान से मार देंगें। आरोपी युवक इस प्रकार के कृत्य करने का आदी है और उसकी गतिविधियों से उनकी व पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। समाज में भ्रम और भय का वातावरण उत्पन्न हो रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें