मड़ावरा-रनगांव। मड़ावरा थाना क्षेत्र एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती लापता हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार, एक गांव निवासी युवती 13 अक्तूबर की सुबह गांव के मंदिर में पूजा करने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान युवक बलराम उसे अपने बहलाकर ले गया। कोई जानकारी न मिलने पर युवती के पिता ने थाने में लिखित शिकायत दी। थाना पुलिस ने आरोपी बलराम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को सौंपी है। संवाद