फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दूसरे से विगत वर्ष में हुई अपनी गलतियों के लिए क्षमा याचना की

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में सोमवार को जैन सेवा समिति जनक जननी वृद्ध आश्रम संस्था की ओर से मुनि सुधा सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में संस्कार शिविर के पूर्ण होने पर उसमें योगदान देने वाले संस्थानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षमावाणी पर्व मनाते हुए एक दूसरे से विगत वर्ष में हुई अपनी गलतियों के लिए क्षमा याचना की। शिविर निर्देशक गुंजन काका ने कहा कि शिविर को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में जिन मंडलों में अपना अमूल्य योगदान दिया। उनको सम्मानित करके वह अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता ने दिन रात मेहनत कर तीन हजार से शिविरार्थियों की सेवा की। जिस पर उनको गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष श्री अनिल जैन अंचल ने कहा कि शिविर से निकले हुए शिविरार्थी पूरे देश में धर्म की पताका लहराएंगे और संस्कारित होकर अच्छे कर्म करके देश का नाम ऊंचा करेंगे। इस अवसर पर जैन सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक बुखारिया, मंत्री विकास जैन ओसवाल, कोषाध्यक्ष शशांक जैन एडवोकेट, जननी वृद्ध आश्रम के ट्रस्टी सुरेश बाबू जैन, सतीश जैन, अनुपमा जैन, मनोज जैन, सुधीर जैन, शांत जैन, वर्षा जैन, सुमन जैन, रवि जैन, संजय जैन, अलका जैन, विवेक गद्याना, आनंद जैन, अभिषेक, दर्शना, संजीव चौधरी, मनोज जैन, डॉ. शैलेंद्र जैन, संजीव चौधरी, जितेंद्र जैन, राहुल जैन, निशांत जैन, रविंद्र अलया, डॉ. संजीव कडंकी, अमित मलैया, अभिषेक जैन, मनोज जैन, किरण जैन, राजू मलैया ने सराहनीय योगदान दिया। इस अवसर पर डॉ. अक्षय टडैया, आनंद जैन, अरविंद जैन अध्यक्ष महावीर नेत्र चिकित्सालय, राजेश जैन चंद्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इन संस्थाओं को किया गया सम्मानित
जैन वीर व्यायामशाला ललितपुर, भक्तातर मंगलवार मंडल, स्याद्वाद वर्धमान सेवा संघ, जैन मिलन आदिनाथ शाखा, जैन मिलन मुख्य शाखा, जैन मिलन सिविल लाइन, जैन मिलन अहिंसा, शांति धारा मंडल, जैन एंबुलेंस सेवा समिति, शिविर संयोजक मंडल ,विद्यासागर व्यायामशाला, आदिनाथ सेवा संघ बाहुबली नगर, दीपचंद महाविद्यालय, शिविर पुण्यार्जक परिवार, संत सुधा सागर सप्त दिवसीय अभिषेक मंडल, शिविर पूजन संघ एवं दिगंबर जैन पंचायत समिति के अतिरिक्त निलेश कुमार जैन व राजेश जैन एवं अन्नपूर्णा सेवा संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें