ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के ग्राम हीरापुर-हनुपुरा में अपनी ससुराल में एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर थाना बार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसके परिजनों को सूचना दी।
थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम लखनपुरा निवासी मनोहर (26) पुत्र केवल तीन माह से अपनी ससुराल बार क्षेत्र के ग्राम हीरापुरा-हनुपुरा में रह रहा था। वह कभी भी अपने गांव चला जाता और अक्सर अपनी ससुराल में कई दिनों तक रुका रहता था। बृहस्पतिवार देर शाम को उसने ससुराल के मकान की अटारी पर तौलिया से म्यारी पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसके परिजनों ने शव लटका देखा तो थाना बार पुलिस को जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक का पिता राजस्थान में मजदूरी करने गया है। पुलिस ने उसे जानकारी दी। पिता के आने के बाद युवक के शव का पोस्टमार्टम होगा। संवाद