संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कमरे के अंदर दुपट्टे से युवक का शव लटकता मिला। मृतक के बड़े भाई ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करने की बात कही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आरएमबी कॉलेज कांशीराम कालोनी निवासी अभिषेक के मुताबिक उसका छोटा भाई अनूप रैकवार (20) शनिवार रात 12 बजे तक परिजनों संग टीवी देखता रहा। इसके बाद सोने के लिए कमरे में चला गया। रविवार सुबह छह बजे जब पिता बल्लू अनूप को चाय पीने के लिए बुलाने गए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज दी, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। दरवाजे को धक्का देकर खोला और अंदर देखा तो यहां अनूप फंदे से लटक रहा था। आनन फानन परिजन उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई-तीन बहन में सबसे छोटा था। अनूप एक गिफ्ट सेंटर की दुकान पर काम करता था। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है।