फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पुलिया पर बैठने को लेकर विवाद के बाद फंदे पर लटका मिला युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पुलिया पर बैठने को लेकर हुए विवाद के बाद युवक खाली पड़े मकान में शर्ट के फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, ग्रामीणों के साथ परिवार वालों ने हाईवे जाम कर दिया।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम मसौरा कलां निवासी रिषी (21) पुत्र सुखलाल कुशवाहा रविवार रात गांव में एक सुनसान मकान में शर्ट के फंदे पर लटका मिला। जिला अस्पताल में चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन ने बताया कि रविवार रात को रिषी गांव जाने वाली सड़क पर बनी पुलिया पर बैठा था। सामने रहने वाले परिवार के राजू, संजय, वृंदावन, लक्ष्मी, बिमला, रामकुंवर, किरण आए और पुलिया पर बैठने से मना करने लगे।
विज्ञापन

रिषी ने कहा कि वह थोड़ी देर में चला जाएगा। लेकिन, सभी ने रिषी के साथ लात घूंसों व लाठी डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर वह लोग मौके पर पहुंचे और बीच बचाव किया। रिषी को लेकर घर आ गए। थोड़ी देर बाद रिषी कहीं चला गया। उन्होंने उसकी खोजबीन की। खाली पड़े एक मकान में पहुंचे तो यहां रिषी फंदे पर लटका मिला। मृतक तीन भाई-दो बहनों में सबसे छोटा था और उसकी शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी।
-
परिजन और विपक्षियों के बीच हुआ विवाद : फंदे पर रिषी के लटके मिलने के बाद रविवार रात को ही उसके परिजन और विपक्षियों से विवाद हो गया था। नौबत झगड़े तक आ गई थी। मसौरा बैरियर चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया।
-
चार महिलाओं सहित सात पर मुकदमा : मृतक रिषी कुशवाहा के भाई सुनील उर्फ सोनू की तहरीर पर पुलिस ने राजू, संजय, वृंदावन, लक्ष्मी, बिमला, रामकुंवर, किरण के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
-
मसौरा बैरियर पर चौकी के सामने हाईवे किया जाम
फंदे पर लटके मिले युवक के मामले में पुलिस ने रविवार शाम को सात आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया था। इस पर मृतक के परिजन बिफर पड़े। सौ से अधिक ग्रामीणों ने ग्राम मसौरा बैरियर स्थित चौकी के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को जाम कर दिया। हाईवे जाम होने से दोनों ओर करीब आधा किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। परिजन इस मामले में और लोगों की भूमिका होने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। चौकी प्रभारी ने आक्रोशित परिजन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे। बाद में कोतवाली में तैनात निरीक्षक जनार्दन यादव पुलिस के साथ पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब आधा घंटे बाद परिजन शांत हुए और हाईवे से हटे।
विज्ञापन


मसौरा कलां में पुलिया पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था। भावावेश में रिषी ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी सहित दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें