फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: करंट लगने से युवक की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम रारा में सुबह विद्युत करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रारा निवासी हरदास (55) सुबह किसी कार्य से पैदल जा रहा था। तभी रास्ते में पड़े टूटे विद्युत तार में आ रहे करंट की चपेट में आने से वह बेसुध होकर गिर गया। ग्रामीण तत्काल उसे सीएचसी लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक आर्थिक रूप से बेहद कमजोर था और मजदूरी करके अपनी दो पुत्री, एक पुत्र व पत्नी का भरण-पोषण करता था। ग्रामीणों ने इस मामले में विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी सहायता देय होगी दी जाएगी।- रमेश चंद्र यादव, उपखंड अधिकारी तालबेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें