फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के मोहल्ला वंशीपुरा में एक युवक ने शराब के नशे में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना बार के ग्राम कारीटोरन, हाल शहर के मोहल्ला वंशीपुरा निवासी सुनील (27) पुत्र मनसुख मोहल्ले में अपनी मां, भाई और मामा के साथ रहता था। शुक्रवार को उसकी मां और भाई राजू अपने गांव कारीटोरन गए थे, जबकि घर पर मामा थे। शुक्रवार की रात को वह शराब के नशे में घर लौटा और मामा को उनके कमरे में सोने जाने के लिए कह दिया और वह खुद भी अपने कमरे में सोने चला गया।
इसके बाद अगले दिन शनिवार को सुबह जब मामा सोकर उठे तो सुनील का शव दरवाजे के रोशन की जाली पर तौलिया के फंदे से लटक रहा था। यह देख उसने उसके भाई को गांव में जानकारी दी, जिस पर भाई व मां घर आ गए। जिसके बाद भाई राजू ने इस घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अविवाहित था और वह दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें