फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Sun, 03 Sep 2023 01:21 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने कहा-बाइक की टक्कर से वृद्धा के घायल हो जाने पर घबराकर कर ली आत्महत्या
विज्ञापन

मां-बाप का इकलौता बेटा था
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घर के अंदर छत के कुंदे पर रस्सी के फंदे से युवक का शव लटका मिला। मृतक के परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व बाइक की टक्कर वृद्धा के घायल हो जाने से वह घबरा गया था। इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने घायल वृद्धा के परिजनों पर युवक से मारपीट करने का आरोप भी लगाया है।
थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम डंगराना निवासी दुरग सिंह प्रजापति (30) का शव शनिवार को घर के अंदर छत के कुंदे से रस्सी के फंदे पर फांसी से लटका हुआ मिला। मृतक के चाचा सुकलाल ने बताया कि तीन दिन पूर्व उसके भतीजे की बाइक से ग्राम गोलिया के पास एक वृद्धा घायल हो गई थी। हालांकि घायल वृद्धा का इलाज वह लोग टीकमगढ़ के अस्पताल में करा रहे हैं। दुर्घटना हो जाने के बाद दो दिन तक दुरग घर नहीं आया था।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब 11 बजे दुरग घर आ गया। शनिवार को परिवार के लोग टीकमगढ़ वृद्धा के पास चले गए थे। जबकि दुरग घर पर ही मौजूद था। इसी दौरान दुरग ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के दो पुत्र हैं और वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। मृतक के चाचा सुकलाल ने आत्महत्या के कारण पर बताया कि दुर्घटना घटित हो जाने पर घबराकर फांसी लगाना बताया है। इसके साथ बाइक की टक्कर से घायल हुई वृद्धा के परिजनों पर दुरग के साथ मारपीट कर धमकाने के आरोप लगाए हैं।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें