फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Thu, 03 Aug 2023 12:58 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बार के ककरेला गांव निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के अंदर बल्ली पर साड़ी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना बार अंतर्गत ग्राम ककरेला निवासी प्रभु (30) शराब पीने का आदी था। इस कारण उसका पत्नी से आए दिन विवाद होता था। मंगलवार की रात को प्रभु शराब के नशे में घर पर आया। रात करीब 11 बजे वह कमरे में सोने के लिए चला गया। जबकि उसकी पत्नी राजवती कमरे के बाहर सो गई। बुधवार की सुबह जब प्रभु का भाई बृजलाल कमरे में गया तो यहां प्रभु की लाश बल्ली पर साड़ी के फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चार पुत्रियां हैं और वह छह भाइयों में चौथे नंबर का था। मृतक के भाई ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या करना बताया है। युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के अंदर बल्ली पर साड़ी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें