संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिजरौठा में एक युवक ने गले में फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
ग्राम सभा बिजरौठा के मजरा खदरी निवासी श्रीपत (34) की पत्नी समीप स्थित मंदिर में पूजा करने गई थीं और बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान श्रीपत ने कमरे में लगे कुंदे से लटक कर जान दे दी। कुछ देर बाद पत्नी मंदिर से घर के अंदर आईं तो कमरे में फंदे से लटके पति को देखकर बिलख पड़ीं। मृतक के भाई जालम ने पुलिस को दी तहरीर में अवगत कराया कि उसके भाई ने तीन-चार दिन पूर्व जमीन बेची थी। इसका पैसा न मिलने के कारण उसने आत्महत्या की है। मृतक के दो छोटे पुत्र और एक पुत्री है। प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हकीकत का पता चल सकेगा।