फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फसल में पानी दे रहे युवा किसान की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत थाना गांव में फसल की सिंचाई कर रहे युवा किसान की करंट लगने से मौत हो गई।
थाना गांव का प्रदीप यादव (22) अपने खेत में फसल को पानी दे रहा था। खेत के ऊपर से निकले आसपास के किसानों के अस्थाई मोटर कनेक्शन के टूटे तारों की चपेट में आकर प्रदीप यादव करंट से झुलस गया। आसपास के लोग तत्काल उसे सीएचसी लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में मकर संक्रांति के पर्व पर मातम पसर गया। प्रदीप के पिता की मृत्यु लगभग दस वर्ष पूर्व एक मार्ग दुर्घटना में हो गई थी। दो भाई और एक बहन में मृतक दूसरे नंबर की संतान था।
विज्ञापन


-
मां पर गिरा हादसों का पहाड़
सबसे बुरा हाल मृतक की मां शारदा देवी का है, जिसने पति की आकस्मिक मृत्यु के बाद अपनी तीन संतानों को खेती एवं मजदूरी के बल पर पाला पोसा और पुत्री के हाथ पीले किए। जब उसका पुत्र उसके साथ खेती में अपना हाथ बंटाने लायक हुआ तो ईश्वर ने इस हादसे में उससे उसका सहारा भी छीन लिया।
विज्ञापन


खेत में तारों के टूटने की कोई जानकारी नहीं मिली। वह अवर अभियंता को भेजकर लाइन की जानकारी लेकर ठीक कराएंगे। -अक्षय विश्वकर्मा, एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें